दिल्ली में दम घुटने से नौ लोगों की मौत
खजौली (मधुबनी)/तारडीह (दरभंगा) : दिल्ली के किरारी में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी है. मरने वालों में चार लोग मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र के पाली मोहन रामपुर टोल के रहने वाले हैं. उनकी पहचान रामचंद्र झा, उनकी पत्नी सुधीरा झा, पुत्रवधु संजू देवी व संजू देवी […]
खजौली (मधुबनी)/तारडीह (दरभंगा) : दिल्ली के किरारी में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी है. मरने वालों में चार लोग मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र के पाली मोहन रामपुर टोल के रहने वाले हैं. उनकी पहचान रामचंद्र झा, उनकी पत्नी सुधीरा झा, पुत्रवधु संजू देवी व संजू देवी की मां शामिल है. सब एक ही परिवार के हैं. इस घटना में संजू दूवी की पांच साल की पुत्री शालु कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी है. इसी कांड में दरभंगा के लगमा गांव के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी.
आपके शहर में
मरने वालों में उदयकांत चौधरी (33), उनकी पत्नी मुस्कान चौधरी (26), 10 साल की लड़की अंजली, सात साल का पुत्र आदर्श उर्फ गोली व छह माह की बच्ची तुलसी है. रामचंद्र झा के मकान में उदयकांत किरायेदार थे. मुस्कान का मायका फुलपरास थाना के ब्रह्मपुर गांव में है. घटना की पुष्टि रामचंद्र झा का भतीजा रिंकू झा ने की. घटना में मकान मालिक रामचंद्र झा की छोटी पुत्रवधु व उसकी दो साल की पुत्री बच गयी है.
रामचंद्र के छोटे पुत्र टिंकू झा किसी काम से हरिद्वार गये थे. उन्हें इस घटना की जानकारी दी गयी तब वह वापस दिल्ली लौटे. ग्रामीणों के अनुसार, उदयकांत के बड़े भाई भी दिल्ली में ही रहते हैं. दूरभाष पर उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी दी गयी है. वैसे मकान मालिक के रिश्तेदार से विवाद की वजह से आग लगाने की भी चर्चा है. पुलिस छानबीन कर रही है.
जानकारी के अनुसार रामचंद्र झा किरारी में इंद्रा इक्लेब, फेज -1, डी ब्लॉक, गली -4 मकान नंबर 206 में अपने तीन तल्ला घर में पूरे परिवार के साथ रहते थे. इनके मकान में दरभंगा के लगमा गांव निवासी उदयकांत चौधरी भी अपने पूरे परिवार के साथ किरायेदार के रूप में रहते थे. ग्राउंड फ्लोर पर किसी जिंस कपड़े का एक गोदाम था. रविवार की देर रात जिंस गोदाम से ही आग की लपटें उठी जो धीरे धीरे अन्य तल्लों पर भी फैल गयी. इससे ऊपर के तल्लों पर रखे गैस का सिलेंडर फट गया. इसके बाद आग और तेजी से फैलने लगी. लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला. धुआं से दम घुट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए