ePaper

अवैध संबंध के कारण हुई थी विकास मित्र की हत्या

Updated at : 20 Dec 2019 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध संबंध के कारण हुई थी विकास मित्र की हत्या

झंझारपुर : लखनौर प्रखंड के विकास मित्र योगेंद्र सदाय हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने मामले में एक महिला विज्ञान देवी को गिरफ्तार भी कर लिया है. लेकिन पुलिस को अभी तक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने सफलता नहीं मिली है. पुलिस के खुलासे के बाद हत्याकांड मामले […]

विज्ञापन

झंझारपुर : लखनौर प्रखंड के विकास मित्र योगेंद्र सदाय हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने मामले में एक महिला विज्ञान देवी को गिरफ्तार भी कर लिया है. लेकिन पुलिस को अभी तक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने सफलता नहीं मिली है. पुलिस के खुलासे के बाद हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है. इससे पहले इस मामले को पैक्स चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा था.

गंगापुर गांव के विकास मित्र योगेंद्र सदाय की हत्या कांड का खुलासा फुलपरास डीएसपी सुनीता कुमारी ने लखनौर थाने पर किया है. डीएसपी ने कहा कि योगेंद्र सदाय की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई है. अवैध संबंध जिस महिला के साथ था उसे गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार महिला दैयाखरबार की विज्ञान देवी है. महिला का पति रामू राम चेन्नई में रहता है. उसे अपनी पत्नी का योगेंद्र सदाय से अवैध संबंध होने की भनक लगी.
मौका देखकर गिरफ्तार महिला के पति ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विकास मित्र योगेंद्र सदाय की हत्या कर शव को फेंक दिया. डीएसपी ने कहा कि मृत विकास मित्र के मोबाइल, महिला के नंबर और वैज्ञानिक अनुसंधान में यह तथ्य सामने आया है. डीएसपी ने कहा कि आरोपित महिला के पति के चेन्नई में नौकरी करने की जानकारी दी गई है. पर विकास मित्र की हत्या के दिन वह अपने गांव में था. हत्या कर वह अगले दिन ही गांव से फरार हो गया.
डीएसपी ने कहा कि महिला के पति की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई है. जो गिरफ्तारी के लिए जाएगी. मामले के खुलासे के वक्त झंझारपुर एसडीओ शैलेश कुमार चौधरी, मधेपुर थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह, आरएस के केपी सिंह, झंझारपुर के चंद्रमणि, भेजा के अंजेश कुमार, प्रभारी इंस्पेक्टर झंझारपुर ब्रह्मदेव सिंह, लखनौर बीडीओ, सीओ भी मौजूद थे.
इंस्पेक्टर बीडी सिंह ने कहा है कि फरार पति की गिरफ्तारी के साथ ही हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों का नाम भी सामने आ जाएगा. विदित हो कि पिछले 9 दिसंबर को विकास मित्र की लाश कमला तटबंध किनारे मिली थी. हत्या के कारण पैक्स चुनाव के दिन काफी बबाल हुआ था. मृत विकास मित्र के परिजनों ने गांव के चार लोगों को नामजद कर एफआईआर दर्ज करायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन