नोएडा में मादक द्रव्य के साथ बिहार के मधुबनी का रहने वाला तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2019 4:12 PM
नोएडा/मधुबनी :यूपीके नोएडा में थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 20 किलो गांजा बरामद किया है. नगर पुलिस अधीक्षक अंकुर गर्ग ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सिटी सेंटर के […]
नोएडा/मधुबनी :यूपीके नोएडा में थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 20 किलो गांजा बरामद किया है. नगर पुलिस अधीक्षक अंकुर गर्ग ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सिटी सेंटर के पास से राजकुमार पुत्र रामविलास निवासी जनपद मधुबनी बिहार को गिरफ्तार किया है.
उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने करीब 20 किलो गांजा बरामद किया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस को बताया है कि वह काफी दिनों से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है. उन्होंने बताया कि आरोपी बिहार से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










