नगर परिषद क्षेत्र में दम तोड़ रही नल-जल योजना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Nov 2019 12:33 AM (IST)
विज्ञापन

अधिकारियों का आवास है वार्ड 29 में, फिर भी योजना की अनदेखी मधुबनी : नगर परिषद क्षेत्र में नल जल योजना दम तोड़ चुकी है. नल से पानी मिलने की बात तो दूर अब तक वार्डों में इस काम के लिये टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है. ऐसे में लोगों में आक्रोश […]
विज्ञापन
अधिकारियों का आवास है वार्ड 29 में, फिर भी योजना की अनदेखी
मधुबनी : नगर परिषद क्षेत्र में नल जल योजना दम तोड़ चुकी है. नल से पानी मिलने की बात तो दूर अब तक वार्डों में इस काम के लिये टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है. ऐसे में लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोग आंदोलन के मूड में आते जा रहे हैं.
नप प्रशासन के मनमानी के कारण 30 वार्ड में से अधिकांश जगहों पर नल जल योजना विफल है. बीते गरमी माह में शहर के लोग पानी के लिये हाहाकार कर रहे थे.
अब तक टेंडर भी नहीं : वार्ड 29 में जल नल योजना का काम अभी तक चालू नहीं किया गया है. जबकि इस वार्ड में जिला के तमाम वरीय अधिकारियों सहित आम लोगों का घर है. इसी वार्ड में जिला समाहर्ता, सहित सभी वरीय उप समाहर्ता का आवास भी है.
वार्ड 29 में जल नल योजना को लेकर अभी तक पानी की आपूर्ति को लेकर नप प्रशासन के द्वारा निविदा भी नहीं निकाला गया है. ऐसे में इस वार्ड के लोगों को इस साल भी नल से पानी नहीं मिल सकेगा. इस वार्ड में करीब दस सरकारी चापाकल खराब हैं. जिससे पानी नहीं निकल रहा है. अधिकारियों के आवास मे समरसेबल पंप से पानी की आपूर्ति हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




