17 कार्टन शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर/लखनौर : गुप्त सूचना पर लखनौर पुलिस रात्रि गश्ती में एक शराब तस्कर के घर से छापेमारी के दौरान 17 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है. लखनौर थाना क्षेत्र के मोहली गांव के शंकर ठाकुर के घर से गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान 17 कार्टन विदेशी शराब 406 पीस 375 एमएल 152.250 लीटर विदेशी […]

विज्ञापन

झंझारपुर/लखनौर : गुप्त सूचना पर लखनौर पुलिस रात्रि गश्ती में एक शराब तस्कर के घर से छापेमारी के दौरान 17 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है. लखनौर थाना क्षेत्र के मोहली गांव के शंकर ठाकुर के घर से गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान 17 कार्टन विदेशी शराब 406 पीस 375 एमएल 152.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की.

आपके शहर में

विज्ञापन

हालांकि छापेमारी के दौरान तस्कर मौका देखकर भाग गया. वहीं दूसरा तस्कर दिवागश्ती में गुप्त सूचना पर मैबी सड़क पर एक मोटरसाइकिल चालक को गश्ती पुलिस ने 71 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान अंधरामठ थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव के अशोक केसरी बताया गया है.

थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि एक तस्कर छापेमारी के दौरान मौका देखकर भाग गया. वहीं दूसरे तस्कर को मोटरसाइकिल सहित नेपाली शराब जब्त कर गिरफ्तार कर लिया गया. अभी अनुसंधान जारी है. अग्रेतर कारवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन