खून की कमी को पूरा कर रही है आयरन सुक्रोज सूई

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन सुक्रोज देने के काम को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को पूरा करने के लिए आयरन सू्क्रोज को पायलट प्रोजेक्ट रूप में पिछले 10 अक्टूबर से शुरू किया […]

विज्ञापन

मधुबनी : गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन सुक्रोज देने के काम को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को पूरा करने के लिए आयरन सू्क्रोज को पायलट प्रोजेक्ट रूप में पिछले 10 अक्टूबर से शुरू किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
आयरन और कैल्शियम की दवाओं के बाद अब आयरन सुक्रोज सूई से गर्भवती महिलाओं में खून की पूर्ति की जा रही है. इस योजना के अंतर्गत प्रसव कक्ष में अब तक खून की कमी से प्रभावित 11 गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज सूई दी गयी है. जिससे न्यूनतम लेवल पर खून की मात्रा वाली महिलाओं में इस सूई से खून की पूर्ति शीघ्र हो जाती है.
इनको दिया जाता है आयरन सुक्रोज. प्रसव कक्ष की प्रभारी ए ग्रेड स्टाफ नर्स माधुरी कुमारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की पहचान हीमोग्लोबीन के लेवल की जांच के बाद किया जाता है. इसे तीन भागों में बांटा गया है. जिसमें हीमोग्लोबीन लेवल ज्यादा होने पर गर्भवती को एनीमिया नहीं होता है.
जबकि 7 से 10 ग्राम हीमोग्लोबीन होने पर उसे मॉडरेट कहा जाता है. जबकि हीमोग्लोबीन की मात्रा 7 ग्राम से 10 ग्राम के बीच रहने पर गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के तीन महीने बाद आयरन सुक्रोज दिया जाता है. इस योजना की सफलता के लिए जिले के अस्पतालों में एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया है. जो गर्भवती महिलाओं की जांच करती है. जांच के बाद प्रशिक्षित एएनएम या चिकित्सक के देखरेख में आवश्यकतानुसार आयरन सुक्रोज चढ़ाया जाता है.
एनीमिया को दूर करने में कारगर. शरीर में खून की कमी एक गंभीर बीमारी है. वहीं गर्भावस्था में खून की कमी कई समस्याओं को जन्म देती है. इसलिए विभाग द्वारा जच्चा बच्चा को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए यह हल निकाला गया है. शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए अन्य पोषक तत्वों के साथ आयरन की भी जरुरत होती है.
आयरन ही शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है. ये कोशिकाएं ही शरीर में हीमोग्लोबीन बनाने का काम करती है. हीमोग्लोबीन फेफड़ों से आक्सीजन लेकर रक्त में आक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. ऐसी स्थिति को एनीमिया कहा जाता है. एनेमिक गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें आयरन सुक्रोज दिया जाता है.
इस संबंध में सीएस डा. मिथिलेश झा ने कहा है कि एनेमिक से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उसे आयरन सुक्रोज की सूई दिया जाती है. ताकि गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को पूरा किया जा सके.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन