ePaper

बालिका गृह से चार लड़कियों के भागने से सुरक्षा पर उठे सवाल

Updated at : 19 Nov 2019 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
बालिका गृह से चार लड़कियों के भागने से सुरक्षा पर उठे सवाल

सुरक्षा को लेकर बीते एक जून को शहर के बीच से किया गया था शिफ्ट पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर बाद बरामद हो गयीं चारों लड़कियां मधुबनी : बालिका गृह में बंद चार लड़कियों के शनिवार की रात भाग जाने की घटना ने एक बार फिर बालिका गृह की सुरक्षा पर सवालिया निशान […]

विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर बीते एक जून को शहर के बीच से किया गया था शिफ्ट

पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर बाद बरामद हो गयीं चारों लड़कियां
मधुबनी : बालिका गृह में बंद चार लड़कियों के शनिवार की रात भाग जाने की घटना ने एक बार फिर बालिका गृह की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. सवाल उठने लगे हैं. शहर के बीचों बीच पूर्व में स्थित बालिका गृह से लगातार लड़कियों के भागने की घटना के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही बालिका गृह को शहर मुख्यालय से शिफ्ट कर अन्यत्र किया गया था. वर्तमान में यह संतुनगर स्थित मुहल्ले में है.
पर सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक साथ चार लड़कियां भाग निकली. हालांकि पुलिस प्रशासन की तत्परता से कुछ ही देर में चारों लड़किया सकुशल बरामद हो गयी. पर सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.
वेंटिलेशन तोड़ कर भागी थीं चारों लड़कियां : जानकारी के अनुसार शनिवार की रात रात 11 बजकर 10 मिनट पर बालिका गृह से चार लड़किया बेड रूम के वेंटिलेटर का शीशा तोड़कर बालिका गृह से भाग गयी. पर बालिका गृह में तैनात गृहमाता एवं प्रहरियों की तत्परता से एक घंटे के अंदर ही चारों लड़कियों को बरामद कर लिया गया. सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक सह बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमार ने बताया कि बालिका गृह के चार लड़कियों की भागने की सूचना प्रभारी अध्यक्ष रानी झा के द्वारा देने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.
एएसपी सदर कामनी बाला, नगर थानाध्यक्ष ने तत्काल भागी गयी लड़कियों को तलाशने के लिए शहर भर में नाकाबंदी की और एक घंटा के अंदर भागी गयी चारों लड़कियों को बरामद कर लिया. इस संबंध में नगर थाना में सनहा दर्ज कराया गया है. श्री कुमारी ने कहा कि बालिका गृह से भागी लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि वे बाहर की दुनिया देखना चाहती है. इसलिए बालिका गृह से भागी थी.
गृह माता की तत्परता से पकड़ायी बच्चियां : बालिका गृह से भागी लड़कियां बालिका गृह की गृह माता की तत्परता के कारण पकड़ में आयी. बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि बालिका गृह में प्रत्येक दिन देर रात हाजिरी बनाने की प्रथा है.
गृह माता देर रात जब हाजिरी बनाने लड़कियों के शयन कक्ष में पहुंची तो चार लड़कियों को गायब पाया और वे तुरंत बालिका गृह में मौजूद सुरक्षा प्रहरियों के साथ लड़कियों की तलाश में निकल गयी एवं वरीय अधिकारियों को सूचना दिया. इसी के फलस्वरूप लड़कियों के भागने के एक घंटे के अंदर चारों लड़कियां बरामद करली गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन