फार्मासिस्ट पर कार्रवाई नहीं होने से चिकित्सकों में आक्रोश

मधुबनी : चिकित्सकों के साथ फर्मासिस्ट द्वारा मारपीट करने का मामला गरमाने लगा है. फर्मासिस्ट पर कार्रवाई नहीं होने से चिकित्सकों में आक्रोश व्याप्त है. चिकित्सकों ने शुक्रवार को ओपीडी और इमरजेंसी सेवा को पूरी तरह से ठप करने की चेतावनी दी है. हालांकि इस संबंध में गठित जांच टीम द्वारा अंतरिम आदेश के तहत […]
मधुबनी : चिकित्सकों के साथ फर्मासिस्ट द्वारा मारपीट करने का मामला गरमाने लगा है. फर्मासिस्ट पर कार्रवाई नहीं होने से चिकित्सकों में आक्रोश व्याप्त है. चिकित्सकों ने शुक्रवार को ओपीडी और इमरजेंसी सेवा को पूरी तरह से ठप करने की चेतावनी दी है.
हालांकि इस संबंध में गठित जांच टीम द्वारा अंतरिम आदेश के तहत फर्मासिस्ट को तीन दिनों के अंदर अपना प्रभार किसी अन्य फर्मासिस्ट को सौंपने का निर्देश दिया गया है. लेकिन चिकित्सक इस कारवाई से संतुष्ट नहीं है. पीड़ित चिकित्सक डाॅ शंकर चौधरी द्वारा सीएस डाॅ मिथिलेश झा से मौखिक रूप से फर्मासिस्ट को तत्काल हटाने की मांग किया है. साथ ही कारवाई नहीं होने पर इंज्यूरी नहीं लिखने की बात भी कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










