हत्या मामले में चार लोगों को आजीवन कैद की सजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2019 12:40 AM
मधुबनी : बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी में करीब 15 वर्ष पहले नरेश कुमार यादव की हत्या के मामले को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय नवीन कुमार चौधरी के न्यायालय में सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी भूपट्टी निवासी चंद्रशेखर यादव, महेंद्र यादव, […]
मधुबनी : बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी में करीब 15 वर्ष पहले नरेश कुमार यादव की हत्या के मामले को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय नवीन कुमार चौधरी के न्यायालय में सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी भूपट्टी निवासी चंद्रशेखर यादव, महेंद्र यादव, संजीत यादव एवं खजौली थाना क्षेत्र के छपराढी निवासी ठकाई यादव उर्फ ठकहर यादव को दफा 302 भादवि में आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनायी है.
साथ ही प्रत्येक को दस- दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने कि राशि नहीं देने पर प्रत्येक को छह- छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अभियोजन कि ओर से बहस करते हुए अपर लोक अभियोजक कैलाश साह ने बहस करते हुए न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा की मांग की थी. वहीं बचाव पक्ष से बहस करते हुए अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने कम से कम सजा की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










