मां दुर्गा का खुला पट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र की धूम मची है. चहुंओर मां के जयकारे व बंदगी के स्वर मुखरित हो रहे हैं. शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को सबसे पहले बेलतोड़ी की रस्म पूरी की गयी. बेलतोड़ी कर लाये गये बेल से मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों में […]
विज्ञापन
मधुबनी : शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र की धूम मची है. चहुंओर मां के जयकारे व बंदगी के स्वर मुखरित हो रहे हैं. शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को सबसे पहले बेलतोड़ी की रस्म पूरी की गयी. बेलतोड़ी कर लाये गये बेल से मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों में ज्योति प्रदान कर प्राण-प्रतिष्ठा दी गयी. मां की प्रतिमा में प्राण-प्रतिष्ठा देने के बाद उनकी विशेष पूजा-अर्चना कर आम दर्शनार्थियों के लिए मां का पट खोल दिया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
मां सांची दरबार का पट खुलते ही श्रद्धालु नर-नारियों की भीड़ उमड़ पड़ी. शहर के सप्तेश्वरी दुर्गा मंदिर, गिलेशन दुर्गा स्थान, गंगासागर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर, आदर्शनगर, कोतवाली चौक, रहिकेश्वरी स्थान, सतलखा, ककरौल, सीमा, कपिलेश्वर, शाहपुर दुर्गा मंदिर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिर व पूजा पंडालों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर-नारियां मां के चरणों में अपने-आपको समर्पित कर पुण्य के भागी बने.
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में मां दुर्गा की सातवें स्वरूप देवी कालरात्रि की पारंपरिक तरीके से निष्ठापूर्वक पूजा-अर्चना की गयी. धर्मशास्त्रों के अनुसार देवी कालरात्रि राक्षसों का नाश कर धरा पर फिर से धर्म की स्थापना की थी. उन्हें मानव व देवताओं का रक्षक बताया गया है.
उनकी पूजा-अर्चना कर भक्त जहां मनोवांक्षित फल पाते हैं. वहीं साधकों को परमपद मिलता है. मां कालरात्रि की आराधना कभी निष्फल नहीं जाता. लोग इसी भावना से वशीभूत हो मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना सदियों से करते आ रहे हैं. मंदिर व पूजा पंडालों के आसपास लगे मीना बाजारों में खासकर महिलाएं व बच्चे अपनी मनपसंद वस्तुओं की जमकर खरीदारी करती दिख रही है.मीना बाजारों में उपलब्ध खेल-तमासे का बच्चे जमकर आनंद उठा रहे हैं. चहुंओर उत्सवी माहौल कायम हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन