करंट से पति-पत्नी की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2019 12:59 AM
बेनीपट्टी : अरेड़ थाना के बिजलपुरा गांव के कोरियानी टोल में विद्युत स्पर्शाघात से पति-पत्नी की हो गयी. घटना बीते शुक्रवार की है. मृत दंपति नथुनी महतो (58) व उनकी पत्नी जानकी देवी (56) है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. ग्रामीण कारी महतो, राजदेव महतो […]
बेनीपट्टी : अरेड़ थाना के बिजलपुरा गांव के कोरियानी टोल में विद्युत स्पर्शाघात से पति-पत्नी की हो गयी. घटना बीते शुक्रवार की है. मृत दंपति नथुनी महतो (58) व उनकी पत्नी जानकी देवी (56) है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. ग्रामीण कारी महतो, राजदेव महतो व भवानी महतो ने कहा कि नथुनी महतो अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे.
उन्होंने पत्नी को चाय बनाने के लिये कहा. पत्नी चाय बनाने के लिये जलावन लेकर वापस घर में जाने के क्रम में आंगन से गुजर रहे बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गयी. तार में चिपकने पर वह चिल्लाने लगी. दरवाजे पर बैठे नथुनी महतो अपनी पत्नी की चिल्लाने की आवाज सुन दौड़कर आंगन में पहुंचे. वहां पत्नी जानकी देवी का हाथ बिजली के तार में सटा देखकर उसे बचाने लगे. बचाने के क्रम में पति भी बिजली की तार के चपेट में आ गये. पति-पत्नी के गिरने की आवाज सुन बगल के घर से उनका भतीजा अजय कुमार महतो वहां पहुंचा तो चाचा व चाची को मरा हुआ पाया. अजय ने ग्रामीणों को बुलाकर घटना की सूचना दी. जब तक ग्रामीण पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.
राजस्व कर्मचारी बृजेश झा एवं मुखिया को घटना की सूचना दी गयी. परिजनों ने स्थानीय लोगों से विचार कर बिना पुलिस को सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार कर दिया. अरेर एसएचओ रामाशीष कामति ने कहा कि घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. वहीं पति-पत्नी की मौत से बिजपुरा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










