वार्ड सदस्य को चाकू मारा, रेफर
साहरघाट : थाना क्षेत्र अंतर्गत साहर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 3 अंसारी चौक निवासी अकबर दर्जी के लगभग आठ वर्षीय पुत्र सेराज दर्जी की मृत्यु स्थानीय कोसी नहर में डूबने से हो गयी. वहीं डूब रहे बच्चे को बचाने के लिए नहर में कूदी पड़ोसी मो इलियास दर्जी की पुत्री इसरत खातून भी बाल […]
साहरघाट : थाना क्षेत्र अंतर्गत साहर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 3 अंसारी चौक निवासी अकबर दर्जी के लगभग आठ वर्षीय पुत्र सेराज दर्जी की मृत्यु स्थानीय कोसी नहर में डूबने से हो गयी. वहीं डूब रहे बच्चे को बचाने के लिए नहर में कूदी पड़ोसी मो इलियास दर्जी की पुत्री इसरत खातून भी बाल बाल बच गयी.
आपके शहर में
बाद में पहुंचे लोगों ने उसे किसी तरह बचाकर इलाज हेतु उसे स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया. मृतक किशोर अपने दोस्तों के साथ कोसी नहर की तरफ बकरी चराने के लिए गया था जहां वो डूब गया. तभी वहां से गुजर रही इसरत की नजर डूबते बच्चे पर पड़ी तो उसे बचाने के लिए उसने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगा दी. बाद में पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने गंभीर बेहोशी की हालत में इसरत को पानी से बाहर निकाला. पर तब तक सेराज की मृत्यु हो गयी थी.
हालांकि इस बाबत परिजनों की ओर से स्थानीय थाना को घटना की सूचना नहीं दी गयी है. मृत्यु के बाद उसके घर के परिजन शोकाकुल है. वहीं गांव का माहौल गमगीन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए