अवैध नियुक्ति मामले में सशक्त स्थायी समिति की होगी बैठक

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : नगर परिषद में न्यूनतम मजदूरी के आकलन पर मानदेय पर रखे गये कर्मियों की अवैध रूप से नियुक्ति पर जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नप प्रशासन हरकत में आ गया है. कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी ने इस मामले के लिये मुख्य पार्षद को सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाने की मांग […]

विज्ञापन

मधुबनी : नगर परिषद में न्यूनतम मजदूरी के आकलन पर मानदेय पर रखे गये कर्मियों की अवैध रूप से नियुक्ति पर जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नप प्रशासन हरकत में आ गया है. कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी ने इस मामले के लिये मुख्य पार्षद को सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य पार्षद को दिये पत्र में उन्होंने कहा है कि सशक्त स्थायी समिति की बैठक में जो भी बातें सर्वसम्मति से होगा उसके बाद ही इस दिशा में आगे की उचित कार्रवाइ की जायेगी. यहां बता दें कि नप की मुख्य पार्षद सुनैना देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखने के साथ ही एक परिवाद दायर किया था. जिसमें नप मे बीते कुछ साल पहले अवैध तरीके से कर्मियों के नियुक्ति पर जांच की मांग की थी. इस पत्र के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग ने एक कमेटी का गठन कर मामले की जांच की थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन