मधुबनी, पश्चिम व पूर्वी चंपारण में स्कूल बंद, कमला बलान ऊफनायी
Updated at : 28 Sep 2019 2:47 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी/झंझारपुर/सीतामढ़ी/बेतिया : उत्तर बिहार में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है. एहतियात के तौर पर पश्चिम चंपारण, मधुबनी, पूर्वी चंपारण और दरभंगा में शनिवार को सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया है. झंझारपुर में कमला बलान का जलस्तर शुक्रवार को […]
विज्ञापन
मधुबनी/झंझारपुर/सीतामढ़ी/बेतिया : उत्तर बिहार में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है. एहतियात के तौर पर पश्चिम चंपारण, मधुबनी, पूर्वी चंपारण और दरभंगा में शनिवार को सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया है. झंझारपुर में कमला बलान का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर था.
इससे कटाव स्थल पर फिर से पानी का बहाब होने लगा है. इलाके में ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं. बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता विमल कुमार ने बताया कि फिलहाल तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है. सीतामढ़ी में बारिश के कारण बागमती व अधवारा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है.
ढेंग रेल पुल के समीप बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेमी ऊपर है. जिले में किसी संभावित खतरेे से निपटने के लिए एसडीआरएफ को भी अलर्ट कर दिया गया है. बेतिया में बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. शनिवार को भारी बारिश की आशंका
को देखते हुए प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि आवश्यक काम हो तभी घर से बाहर निकलें. इसके अलावे भारी वर्षापात के मद्देनजर जिले में धारा 144 भी लगा दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




