बिजली विभाग ने दी परिवहन विभाग को वाहनों की सूची

मधुबनी : बीते दिनों बिजली विभाग का बोर्ड लगा शराब तस्करी में प्रयुक्त किये स्कार्पियो के पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद विभाग ने पहल शुरू कर दी है. बिजली विभाग में चल रहे सभी वाहनों की सूची परिवहन विभाग को सौंप दिया गया है. जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के एक गाड़ी जिसपर नॉर्थ […]
मधुबनी : बीते दिनों बिजली विभाग का बोर्ड लगा शराब तस्करी में प्रयुक्त किये स्कार्पियो के पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद विभाग ने पहल शुरू कर दी है. बिजली विभाग में चल रहे सभी वाहनों की सूची परिवहन विभाग को सौंप दिया गया है. जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के एक गाड़ी जिसपर नॉर्थ बिहार पावर कंपनी लिखा था, उस गाड़ी को नगर थाना पुलिस ने शराब मामले में पकड़ लिया.
इसके बाद जब नगर थाना पुलिस ने जब तहकीकात किया तो पता चला कि उक्त गाड़ी बिजली विभाग में नही चलती है. इस बात को लेकर सोमवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने एक बैठक कर परिवहन बिभाग को गाड़ी का सूची भेजा है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बिजली विभाग में सप्लाय एवं प्रोजेक्ट को मिलाकर 8 गाड़ी चलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










