विभागों में बिना जरूरत के चल रहा पंखा, तो कहीं दिन में जलती है स्ट्रीट लाइट

मधुबनी : सरकार के निर्देश पर ऊर्जा बचाओ अभियान चालू किया गया है. इसके तहत सभी सरकारी विभाग के प्रधान को यह निर्देश दिया गया है कि कार्यालय में बिजली की खपत कम कैसे हो,इस दिशा में पहल करें. पर इस आदेश के पहले ही दिन शनिवार को शहर में सरकारी महकमा के द्वारा ही […]
मधुबनी : सरकार के निर्देश पर ऊर्जा बचाओ अभियान चालू किया गया है. इसके तहत सभी सरकारी विभाग के प्रधान को यह निर्देश दिया गया है कि कार्यालय में बिजली की खपत कम कैसे हो,इस दिशा में पहल करें. पर इस आदेश के पहले ही दिन शनिवार को शहर में सरकारी महकमा के द्वारा ही धज्जियां उड़ा दी गयी.
नप क्षेत्र में दोपहर 2 बजे भी दर्जन भर एलइडी लाइट सड़क किनारे जलता रहा. और तो और बिजली विभाग में ही इस पहल की अनदेखी की गयी. बिना वजह दर्जनों की संख्या मे पंखा चलता रहा तो जिस कार्यालय में एक भी कर्मी मौजूद नहीं थे उस कमरे में तीन -तीन ट्यूब लाइट्स भी जलते पाया गया. हालांकि कार्यपालक अभियंता खुद जरूर इस अभियान को सार्थक करने में जुटे थे. इनके कार्यालय का एसी बंद पाया गया. जबकि रौशनी के लिए खिड़की का उपयोग किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




