स्वास्थ्य उपकेंद्र अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में होगा विकसित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2019 2:32 AM

विज्ञापन

मधुबनी : गांव के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को अब और अधिक सुविधायुक्त बनाये जाने की दिशा में पहल शुरू कर दी गयी है. इन केंद्रों को अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का नाम दिया जा सकेगा. इसके तहत इन स्वास्थ्य केंद्रो में जिले से प्रशिक्षित चिकित्सक लोगों का इलाज करने जायेंगे. इन केंद्रों मे इलाज […]

विज्ञापन

मधुबनी : गांव के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को अब और अधिक सुविधायुक्त बनाये जाने की दिशा में पहल शुरू कर दी गयी है. इन केंद्रों को अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का नाम दिया जा सकेगा. इसके तहत इन स्वास्थ्य केंद्रो में जिले से प्रशिक्षित चिकित्सक लोगों का इलाज करने जायेंगे. इन केंद्रों मे इलाज के लिये जाने वाले चिकित्सको का पदनाम भी बदल जायेगा. इन्हें अब सीएचओ(कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर )कहा जायेगा.

सबसे अधिक खासियत यह होगी कि इन केंद्रों में अब आयुष्मान भारत के कार्डधारी का भी इलाज हो सकेगा. दरअसल गुणवतापूर्ण चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने की सरकारी कवायद तेज कर दी गई है. जिसके अंतर्गत जिला के 429 स्वास्थ्य उपकेंद्र व 72 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को वित्तीय वर्ष 2018-19 से चरणबद्ध तरीके से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में परिवर्तित करने का केंद्र सरकार द्वारा दिये गये निर्देश के अनुरूप किया जा रहा है.

50 स्वास्थ्य उपकेंद्र होगा विकसित : वर्ष 18 में जिला के 22 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चयनित कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में परिवर्तित किया गया था. जबकि इस वर्ष 38 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 50 स्वास्थ्य उपकेंद्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. साथ ही शेष केंद्रों का भी आगामी वर्षों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में परिवर्तित किया जायेगा.

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन करेंगे सीएचओ . हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में इलाज करने वाले चिकित्सकों को केंद्र सरकार द्वारा कार्य योजना के अनुसार बीपीसीसीएचएन कोर्स में इग्नू द्वारा 6 माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसमें जीएनएम, बीएससी नर्सिंग सेवा व आर्युवेद विद्या के आयुष चिकित्सकों सदर अस्पताल के प्रोग्राम स्टडी सेंटर में दिया जायेगा. जिसके बाद प्रशिक्षित कर्मियों व पदाधिकारियों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सीएचओ के पद पर पदस्थापित किया जायेगा. इस संबंध में विशेष सचिव स्वास्थ्य सह कार्यपालक निदेशक के निर्देश के आलोक में सदर अस्पताल को उकत प्रशिक्षण के लिए प्रोग्राम स्टडी सेंटर के रूप में मान्यता दिलाने के लिए इग्नू को प्रस्ताव भेजा गया था.

सदर अस्पताल को मिला प्रोग्राम स्टडी सेंटर की मान्यता

इग्नू द्वारा मई 2019 को सदर अस्पताल को प्रशिक्षण के लिए प्रोग्राम स्टडी सेंटर के रूप में मान्यता प्रदान किया गया. प्रोग्राम स्टडी सेंटर का प्रोग्राम पदाधिकारी अधीक्षक डा. एचके सिंह को बनाया गया है. राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदित अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट कर इसकी सूचना प्रोग्राम पदाधिकारी को दिया जायेगा.

जिसके बाद अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण वर्ग शुरू होगा. प्रशिक्षण में प्रशिक्षाणार्थियों को थ्योरी एवं प्रैक्टीकल विषय को बढाये जाने के लिए डा. डीएस मिश्रा, डा. रमा झा, डा. पीके मिश्रा, डा. एसपी सिंह व डा. एएन प्रसाद को एकेडमिक काउंसलर बनाया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए डीपीएम दयानिधि ने बताया कि जल्द ही प्रशिक्षण वर्ग शुरू किया जायेगा. इसके लिए प्रशिक्षण के इच्छुक जीएनएम, बीएससी नर्सिंग व आयुष चिकित्सकों द्वारा आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

इन सुविधा से युक्त होगा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर. आयुष्मान भारत अंतर्गत आम जनता को उनके निकट बेहतर एवं विस्तारित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व से अवस्थित अतिरिक्त प्राथमिक एवं उपस्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में विकसित किया जा रहा है. एचडब्लूसी में जन मानस को 12 प्रकार की स्वास्थ्य मुहैया करायी जायेगी जिसमें मातृ स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं जहां सामान्य प्रसव की सुविधा उपलब्ध होगी.

नवजात एवं शिशु देखभाल सेवाएं, वालावस्था एवं किशोर स्वास्थ्य देखभाल तथा प्रतिरक्षण सेवाएं. परिवार नियोजन एवं गर्भ निरोधक सेवाएं, राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुसार संचारी रोगों का प्रबंधन, संचारी रोग सामान्य आउट पैसेंट बिमारियों का प्रबंधन, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनींग व प्रबंधन, नेत्र एवं इएनटी से संबंधित सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं, मानसिक स्वास्थ्य बिमारियों की स्क्रींनींग एवं सामान्य प्रबंधन, दंत देखभाल से संबंधित समान्य सेवाएंसहित आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन