मधुबनी : लाखों का डाका, विरोध करने पर पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
फुलपरास (मधुबनी) : थाना क्षेत्र के खोपा गांव में गुरुवार की रात हथियार से लैस अपराधियों ने एक घर में डाका डाला. बताया जा रहा है कि जिस घर में डाकेजनी की घटना को अंजाम दिया गया है वह खोपा के एक निजी कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं. इस डाकेजनी में अपराधियों […]
विज्ञापन
फुलपरास (मधुबनी) : थाना क्षेत्र के खोपा गांव में गुरुवार की रात हथियार से लैस अपराधियों ने एक घर में डाका डाला. बताया जा रहा है कि जिस घर में डाकेजनी की घटना को अंजाम दिया गया है वह खोपा के एक निजी कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं. इस डाकेजनी में अपराधियों ने नकदी सहित करीब पांच लाख के जेवरात, लैपटॉप व दो मोबाइल लूट लिया है.
गृह स्वामी के विरोध करने पर अपराधियों ने पति- पत्नी के साथ मारपीट की. इससे दोनों घायल हो गये. बाद में गृह स्वामी की पत्नी मनोरमा देवी की गंभीर हालत में चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. गुरुवार की रात करीब दस बजे ही दस की संख्या में हथियार से लैस अपराधी लिपिक रंजन मिश्र के घर में प्रवेश किये. सब नकाब में थे. अपराधियों ने पति – पत्नी का मोबाइल जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन