हरी सब्जी के दामों में तेजी बरकरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2019 1:03 AM
मधुबनी : हरी सब्जियों के दामों में आयी तेजी से घरेलू बजट बिगड़ गया है. वहीं थाली से हरी सब्जी गायब है. आलम यह है कि एक सप्ताह पूर्व तक 15 रुपये प्रति किलो बिकने वाला झिंगनी, नेनुआ, भिंडी वर्तमान में 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. यही हाल अन्य सब्जियों का भी है. […]
मधुबनी : हरी सब्जियों के दामों में आयी तेजी से घरेलू बजट बिगड़ गया है. वहीं थाली से हरी सब्जी गायब है. आलम यह है कि एक सप्ताह पूर्व तक 15 रुपये प्रति किलो बिकने वाला झिंगनी, नेनुआ, भिंडी वर्तमान में 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. यही हाल अन्य सब्जियों का भी है.
20-30 रुपये प्रति किलो बिकने वाला परवल 50 रुपये प्रति किलो, 15-20 रुपये का बैगन अब 50 रुपये बिक रहा है. वहीं 20-25 रुपये बिकने वाला करैला 50-60 रुपये किलो बिकता है. सब्जी को लजीज बनाने में टमाटर की अहम भूमिका है, लेकिन टमाटर की कीमत 80-90 रुपये किलो बिकने के कारण यह आम जनमानस के कीचन से महीनों से गायब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










