युवक की जांघ में घुसा बांस का नुकीला भाग, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2019 2:26 AM
मधेपुर (मधुबनी) : मधेपुर से भेजा जाने वाली मुख्य पथ में नवादा गांव के समीप बाइक से जा रहे एक 30 वर्षीय युवक के जांघ में बांस का नुकीला भाग लग जाने से जख्मी होकर गिर गया. गंभीर हालत में लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जख्मी युवक भेजा थाना क्षेत्र के […]
मधेपुर (मधुबनी) : मधेपुर से भेजा जाने वाली मुख्य पथ में नवादा गांव के समीप बाइक से जा रहे एक 30 वर्षीय युवक के जांघ में बांस का नुकीला भाग लग जाने से जख्मी होकर गिर गया. गंभीर हालत में लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जख्मी युवक भेजा थाना क्षेत्र के भेजा गांव निवासी जीवछ सिंह का पुत्र मुन्ना सिंह है.
चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी़ युवक की शादी मई माह में हुई थी़
नवादा गांव के समीप एक व्यक्ति अपने कंधे पर बांस लेकर जा रहा था़ जबकि बाइकचालक मुन्ना सिंह मधेपुर से भेजा बाइक से अपने गांव जा रहा था़ बांस लेकर जा रहे व्यक्ति के अचानक मुड़ने के कारण बाइक चालक के जांघ में बांस का नुकीला भाग घुस गया़ बांस लेकर जा रहा व्यक्ति बांस छोड़ कर भाग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










