महिलाओं ने जलजमाव के विरोध में खोला मोर्चा, जाम की सड़क
Updated at : 22 Jun 2019 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

वार्ड आठ में करीब दो माह से घरों में घुसा है पानी घंटों आवाजाही रहा बाधित, नप के द्वारा नाला सफाई शुरू किये जाने के बाद जाम समाप्त मधुबनी : करीब दो महीना से जल जमाव से जूझ रहे वार्ड 8 के महादलित टोला के लोगों का गुस्सा नगर परिषद के विरुद्ध फूटा. शुक्रवार को […]
विज्ञापन
वार्ड आठ में करीब दो माह से घरों में घुसा है पानी
घंटों आवाजाही रहा बाधित, नप के द्वारा नाला सफाई शुरू किये जाने के बाद जाम समाप्त
मधुबनी : करीब दो महीना से जल जमाव से जूझ रहे वार्ड 8 के महादलित टोला के लोगों का गुस्सा नगर परिषद के विरुद्ध फूटा. शुक्रवार को महादलित टोला के दर्जनों महिला एवं पुरुषों ने पुराने निजी बस स्टैंड के समीप स्टेशन से शंकर चौक जाने वाली मुख्य सड़क को बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया.
इस दौरान लोगों ने नप प्रशासन एवं वार्ड पार्षद के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे. आक्रोशित लोगों ने सुबह 8 बजे से ही मुख्य सड़क को जाम कर दिया. जिसके कारण कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल बन गया था. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया. लेकिन इसके बाद भी जाम नहीं हटाया.
लोगों का कहना था कि जब तक जल निकासी नहीं होगा,तब तक जाम नहीं हटाया जायेगा. वार्ड पार्षद व नप प्रशासन जलनिकासी को उसके बाद ही सड़क जाम हटाया जायेगा. करीब 10 बजे नप व पुलिस बल जाम स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाया लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े थे. 11 बजे करीब नप प्रशासन द्वारा नाले के सफाई शुरू की गयी. उसके बाद सड़क जाम हटाया गया. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी, नगर प्रबंधक नीरज कुमार झा, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार झा, असगर अली, अमीन विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे.
महिलाओं ने खोला मोरचा
वार्ड नंबर 8 में जल जमाव से परेशान महादलित बस्ती की महिलाओं ने नगर परिषद के खिलाफ मोरचा खोला. अनीता देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने शुक्रवार को सड़क जाम कर दिया. जिसमें पुरुष भी शामिल हुए. उन्होंने बताया कि करीब दो महीना से बस्ती में जल जमाव है. जिससे 50 से अधिक लोग प्रभावित है. बच्चे बीमार पड़ रहे हैं.
बस्ती में लगाये गये चापाकल नाले के पानी में डूबा हुआ है. लोग पानी लेने गंदा पानी होकर आते जाते हैं. यहां महामारी फैल सकती है. नप प्रशासन को कई बार सूचित किया गया. लेकिन हमलोगों की बात को अनसूनी कर दी जाती है. मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा. मौके पर कृष्णा देवी, रानी देवी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




