51.56 लाख रुपये होंगे खर्च, नगर विकास विभाग ने दी स्वीकृति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2019 1:43 AM
मधुबनी : शहर में रहने वाले लोगों के लिए खुशीखबरी है. अब शीघ्र पेयजल की समस्या दूर होगी. नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर परिषद ने कई निर्देश दिये हैं. शीघ्र शहर के वार्डों में सबमर्सिबल पंप लगाये जायेंगे तथा पीएचइडी के बंद पड़े चापाकल को दुरुस्त किया जायेगा. इसके लिए विभाग ने स्वीकृति […]
मधुबनी : शहर में रहने वाले लोगों के लिए खुशीखबरी है. अब शीघ्र पेयजल की समस्या दूर होगी. नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर परिषद ने कई निर्देश दिये हैं. शीघ्र शहर के वार्डों में सबमर्सिबल पंप लगाये जायेंगे तथा पीएचइडी के बंद पड़े चापाकल को दुरुस्त किया जायेगा. इसके लिए विभाग ने स्वीकृति दे दी है.
सबमर्सिबल पंप के साथ स्टैंड पोस्ट भी लगाये जायेंगे. योजना पर 51.56 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इस योजना का क्रार्यान्वयन नगर परिषद करेगा. कार्य स्थल पर योजना का बोर्ड लगाया जायेगा. जिस पर नगर विकास एवं आवास विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग का नाम, योजना का नाम, लागत राशि तथा योजना पूरा होने की तिथि अंकित होना अनिवार्य होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










