ईद को लेकर प्रशासन चौकस, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : ईद उल फितर आगामी 4 जून को चांद के दिखने की संभावना है. ईद के मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही एवं सामाजिक सौहार्द्र कायम रहे. इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने संयुक्त आदेश निकालकर ईद पर सुरक्षा को लेकर अधिकारियों […]
विज्ञापन
मधुबनी : ईद उल फितर आगामी 4 जून को चांद के दिखने की संभावना है. ईद के मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही एवं सामाजिक सौहार्द्र कायम रहे. इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने संयुक्त आदेश निकालकर ईद पर सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्त की गई है.
खासकर मस्जिदों एवं ईदगाह के बाहर पुलिस बलों की तैनाती की गई है. ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो. थाना स्तर से लेकर अनुमंडल स्तर तक शांति समिति की बैठक करने, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष को संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण करने एवं स्थिति की समीक्षा कर निरोधात्मक कारवाई के निर्देश दिए गए हैं. तनाव या उपद्रव की आशंका की सूचना मिलते ही दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तत्काल घटना स्थल पहुंच कर स्थिति के संबंध विवेकपूर्ण कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे.
दंडाधिकारी एवं सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति : ईद त्योहार के मौके पर विधि व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्त की जायेगी. यह प्रतिनियुक्ति अवधि 5 जून के अपराह्न से 6 जून के पूर्वाह्न तक रहेगी.
नियंत्रण कक्ष की स्थापना : ईद त्योहार के दौरान जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं विधि व्यवस्था पर सुक्ष्म निगाह रखने एवं त्वरित गति से कारवाई के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना समाहरणालय के सभागार में की जायेगी. नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06276-224425 है. जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी डीएसपी मुख्यालय सतीश चंद्र झा होंगे. चार शिफ्टों में यह 5 एवं 6 जून तक कार्यरत रहेगा. जिले में कहीं से भी अगर अप्रिय घटना होने की सूचना नियंत्रण कक्ष को आएगा तो तत्काल उस स्थल पर फोर्स व दंडाधिकारी को तत्काल रवाना किया जायेगा.
शहर में इन स्थलों पर तैनात की जायेगी बल : जिला भर में कुल 314 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्त की जायेगी. जिला मुख्यालय में नगर थाना सुरक्षित, सिंहनियां चौक, बड़ा बाजार मस्जिद चौक, भौआड़ा दुर्गा स्थान, राघोनगर भौआड़ा, दरगाह चौक, खर्रा खजुरी, सलेमपुर भिट्ठी, लहेरियागंज, कोतवाली चौक, शहरी गश्ती उत्तरी क्षेत्र, शहरी गश्ती दक्षिणी क्षेत्र, रहिका थाना में रहिका थाना सुरक्षित, रहिका इंसाफ चौक, इजरा, सुगौना, चंद्रसैनपुर, बलाट नाजीरपुर, बहरवन, तेलिया पोखर, डुगरी, ककरौल, सतलखा, सप्ता, पोखरौनी, हुसैनपुर सहित विभिन्न थानों में पुलिस व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कीगई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




