धर्मकांटा के निकट बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत

Updated at : 01 Jun 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
धर्मकांटा के निकट बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत

रहिका : थाना क्षेत्र के ककरौल चौक स्थित धर्मकांटा के सामने एनएच 105 पर तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक की ठोकर से ककरौल निवासी परमेश्वर भगत की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए रहिका पीएचसी में लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद […]

विज्ञापन

रहिका : थाना क्षेत्र के ककरौल चौक स्थित धर्मकांटा के सामने एनएच 105 पर तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक की ठोकर से ककरौल निवासी परमेश्वर भगत की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए रहिका पीएचसी में लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान बीते गुरुवार की रात तकरीबन 8 बजे उनकी मौत हो गई.

विदित हो कि परमेश्वर भगत रहिका स्टेट बैंक की शाखा में वर्षों से दफ्तरी का काम करते थे. जानकारी हो कि कपिलेश्वर स्थान से रहिका एनएच 105 पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है. 5 दिन पहले भी ककरौल
पुल पर भी दुर्घटना हुई थी. जिसके विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम भी किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन