40 पर पहुंचा पारा, घर से निकलने में परेशानी
मधुबनी : कड़ी धूप व बढ़ी तपिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. लोगों का घर से निकला मुश्किल हो गया है. बावजूद लोग जरूरी काaम से घर से निकलने को मजबूर हैं. अप्रैल माह से ही पारा 40 पर पहुंच गया है. मई माह में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. ऐसे में […]
मधुबनी : कड़ी धूप व बढ़ी तपिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. लोगों का घर से निकला मुश्किल हो गया है. बावजूद लोग जरूरी काaम से घर से निकलने को मजबूर हैं. अप्रैल माह से ही पारा 40 पर पहुंच गया है. मई माह में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है. जिन्हें स्कूल आते-जाते समय छतरी लेकर जाना पड़ रहा है. उमस भरी गर्मी के कारण अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है.
आपके शहर में
विगत कई दिनों से अस्पताल में पांच से छह सौ मरीजों का ओपीडी में पंजीकरण किया गया. वहीं शुक्रवार को ओपीडी में चार सौ मरीज का पंजीकरण किया गया. गर्मी का आलम यह है कि लोग अपने काम को निपटाकर 12 बजे से पहले घर पहुंचने की सोचते हैं. गर्मी के कारण कई निजी विद्यालयों ने समय में फेरबदल किया है. सरकारी विद्यालयों में सुबह के 6.30 से 11.30 व निजी विद्यालय में 7 से 12 बजे कर दिया गया है. जिससे बच्चे समय से घर पहुंच सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए