मारपीट में चार घायल
बाबूबरही : थाना क्षेत्र के बड़की टोल मुरहद्दी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम के मारपीट हुई. दोनों गुट से कुल चार लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं. घायल का इलाज बाबूबरही सीएचसी में किया गया. इधर, थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के कुल 4 लोगों […]
बाबूबरही : थाना क्षेत्र के बड़की टोल मुरहद्दी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम के मारपीट हुई. दोनों गुट से कुल चार लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं. घायल का इलाज बाबूबरही सीएचसी में किया गया. इधर, थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया.
आपके शहर में
गिरफ्तार व्यक्ति में प्रथम पक्ष से राम सेवक यादव एवं संतोष यादव हैं. जबकि दूसरे पक्ष से योगेंद्र साफी एवं रामदेव साफी का नाम शामिल हैं. बाबूबरही थाना में दोनों पक्ष से अलग – अलग दर्ज प्राथमिकी में प्रथम पक्ष के योगेंद्र साफी ने कहा है कि इनके केवाला की जमीन पर प्रतिपक्षी राम सेवक यादव व अन्य जबरन घर बना लिये हैं.
कहने पर प्रतिपक्षीगन गाली गलौज कर रहे थे. जब इस बात का प्रतिरोध किया तो फरसा से सिर पर प्रहार कर दिया. जिस कारण योगेंद्र साफी का सिर फट गया. वही रामदेव साफी जख्मी हो गए. इस कांड में योगेंद्र साफी ने 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए