मधुबनी लोकसभा के लिए नामांकन आज से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : मधुबनी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए बुधवार से समाहरणालय के जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. दिन के 11 बजे से तीन बजे तक मधुबनी लोक सभा में खड़े होने वाले प्रत्याशी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के सामने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. पांचवें […]
विज्ञापन
मधुबनी : मधुबनी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए बुधवार से समाहरणालय के जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. दिन के 11 बजे से तीन बजे तक मधुबनी लोक सभा में खड़े होने वाले प्रत्याशी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के सामने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.
पांचवें चरण में 6 मई को मधुबनी लोक सभा चुनाव में मतदान होना है. 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संविक्षा की जायेगी. 22 अप्रैल तक नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है.
कड़ी सुरक्षा में होगा नामांकन. मधुबनी लोक सभा में आज से होने वाले नामांकन की प्रक्रिया के लिए कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है. नामांकन करने प्रत्याशी के साथ उनके चार प्रस्तावक मिलाकर कुल पांच लोग निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जा सकते हैं. प्रस्तावक सिर्फ तीन वाहन के साथ नामांकन करने सुरक्षा बैरियर तक आ सकते हैं.
थाना चौक एवं सदर अनुमंडल कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर बैरियर लगाया गया है. वहां पुलिस के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई है. समाहरणालय के दोनों गेट, समाहरणालय के निचले एवं उपरी मंजिल पर दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










