ePaper

विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Updated at : 09 Apr 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

बिस्फी : छापेमारी में 45 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को पतौना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार परसौनी गांव निवासी दुर्गानंद झा एवं उमेश ठाकुर बहुत दिनों से शराब का तस्करी बड़े पैमाने पर कर रहा था. पूरे क्षेत्र में शराब की सप्लाई करता था. […]

विज्ञापन

बिस्फी : छापेमारी में 45 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को पतौना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार परसौनी गांव निवासी दुर्गानंद झा एवं उमेश ठाकुर बहुत दिनों से शराब का तस्करी बड़े पैमाने पर कर रहा था. पूरे क्षेत्र में शराब की सप्लाई करता था. कई बार शराब तस्करी के आरोप में जेल भी जा चुका हैं.

पतौना थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में सघन छापेमारी के दौरान उनके आवास से 45 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी. लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर सघन छापेमारी का अभियान तेज कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग का अभियान भी तेज कर दिया गया है. अवसर पर एसआई उमेश पांडे, राज केसर सिंह सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन