तेज आंधी व बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2019 1:28 AM
लौकही : क्षेत्र में शनिवार की सुबह तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. शुक्रवार की रात्रि से ही आसमान में बादल छाये रहे. सुबह होते ही आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया है. वहीं कच्ची सड़कें कीचड़मय हो गई. भारी बारिश से खेतों में पानी […]
लौकही : क्षेत्र में शनिवार की सुबह तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. शुक्रवार की रात्रि से ही आसमान में बादल छाये रहे. सुबह होते ही आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया है. वहीं कच्ची सड़कें कीचड़मय हो गई. भारी बारिश से खेतों में पानी भर गया. किसान वीरेंद्र यादव ने बताया कि बारिश से दलहन फसल को लाभ हुआ है.
वहीं गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचा है. तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र में बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है. बिजली कटने की समस्या से लोग अपना मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं. साथ ही बीएसएनएल नेटवर्क की समस्या भी गंभीर बनी हुई है. समाचार लिखे जाने तक बारिश हो रही थी. दिन भर सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










