फाइनांस कंपनी ने की लाखों की ठगी, महिलाओं ने किया हंगामा

मधुबनी : नवजीवन माइक्रो फाइनांस कंपनी की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से लाखों रुपये ठगी का मामला सामने आया है. इसका खुलासा तब हुआ, जब कंपनी के कहे अनुसार महिलाओं के खाते में बुधवार को पैसे नहीं जमा हुए. पता करने जब महिलाएं होटल में कंपनी के अधिकारियों से मिलने पहुंचीं, तो वहां […]
मधुबनी : नवजीवन माइक्रो फाइनांस कंपनी की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से लाखों रुपये ठगी का मामला सामने आया है. इसका खुलासा तब हुआ, जब कंपनी के कहे अनुसार महिलाओं के खाते में बुधवार को पैसे नहीं जमा हुए. पता करने जब महिलाएं होटल में कंपनी के अधिकारियों से मिलने पहुंचीं, तो वहां पर न तो कंपनी के अधिकारी थे और नहीं कोई कर्मी. कर्मियों के होटल से गायब होने की जानकारी होते ही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं होटल पर पहुंच गयीं और जमकर हंगामा किया.
इसके बाद महिलाएं नगर थाने पर पहुंच गयीं. नगर थाने पर भी घंटों महिलाओं ने हंगामा किया. महिलाओं ने बताया कि होटल प्रबंधक की मिलीभगत से माइक्रो फाइनांस कंपनी के लोगों ने उनसे ठगी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




