भारत बंद : ”नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाने पर शख्स की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : 13 प्वाइंट रोस्टर और आरक्षण में कटौती के खिलाफ मंगलवार को आयोजित भारत बंद को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतरे.इसदौरान राजद कार्यकर्ताओं ने सभी जगह बंद में सक्रिय भागीदारी निभायी. बंद समर्थकों ने जगह-जगह ट्रेनें रोक दीं तथा कई जगह सड़क जाम कर दिया.इसीकड़ी में मधुबनी […]

विज्ञापन

मधुबनी : 13 प्वाइंट रोस्टर और आरक्षण में कटौती के खिलाफ मंगलवार को आयोजित भारत बंद को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतरे.इसदौरान राजद कार्यकर्ताओं ने सभी जगह बंद में सक्रिय भागीदारी निभायी. बंद समर्थकों ने जगह-जगह ट्रेनें रोक दीं तथा कई जगह सड़क जाम कर दिया.इसीकड़ी में मधुबनी में एक अजीबोगरीब वाक्या देखने को मिला. मधुबनी रेलवे स्टेशन पर नरेंद्र मोदी जिंदाबादकेनारे लगाने पर एक व्यक्ति की बंद समर्थकों ने जमकर पिटाई कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बंद समर्थक राजद विधायक समीर कुमार महासेठ के नेतृत्व में मधुबनी रेलवे स्टेशन पर जयनगर-राजेंद्रनगर ट्रेन को रोककर प्रदर्शन कर रहे थे और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा लगाया गया. इतना सुनते ही बंद समर्थक हिंसक हो गये और उस व्यक्ति को पकड़लिया और जमकर पिटाई कर दी. हालांकि, बंद समर्थक उसे शराबी बता रहे थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन