अधिकारियों के आवास पर लगाये गये चौकीदार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2018 10:55 AM
बेनीपट्टी : थाना में कार्यरत चौकीदारों में वैसे चौकीदार जो बैंक शाखाओं में ड्यूटी कर रहे थे. अब उन्हें बैंक शाखाओं में ड्यूटी करने से छुटकारा मिल गया है. पर बैंकों के बदले अब कई चौकीदारों को अधिकारियों के आवास और कार्यालयों पर ड्यूटी करना पड़ रहा है. लिहाजा दर्जनों गांवों की सुरक्षा को एक […]
बेनीपट्टी : थाना में कार्यरत चौकीदारों में वैसे चौकीदार जो बैंक शाखाओं में ड्यूटी कर रहे थे. अब उन्हें बैंक शाखाओं में ड्यूटी करने से छुटकारा मिल गया है. पर बैंकों के बदले अब कई चौकीदारों को अधिकारियों के आवास और कार्यालयों पर ड्यूटी करना पड़ रहा है. लिहाजा दर्जनों गांवों की सुरक्षा को एक बार फिर से भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. सूत्रों के माने तो सबसे चौकानेवाली बात यह है कि विभाग के सचिव द्वारा सभी चौकीदारों को अपने गांव में ही तैनात किये जाने के दिशा निर्देश के बावजूद भी अन्य कार्यों में तैनात कर दिया गया है. पर किन अधिकारियों के आदेश पर चौकीदारों को अधिकारियों के आवास और कार्यालय पर तैनात किया गया है यह भी जांच का विषय बनता है. ऐसी स्थिति में उन गांवों में होनेवाली अापराधिक घटनाओं पर कौन नजर रखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










