पांच को लिया जायेगा दीपा का डीएनए सैंपल

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : दस माह की दीपा का डीएनए टेस्ट का सैंपल अब 5 सितंबर को लिया जायेगा. इसकी तिथि सदर अस्पताल प्रबंधन ने मुकर्रर कर दी है. इस तिथि में अब दीपा के साथ साथ उसके साथ 20 अक्तूबर को झंझारपुर के भगवती सेवा सदन में जन्म लेने वाले दूसरे बालक व उनके माता – […]

विज्ञापन

मधुबनी : दस माह की दीपा का डीएनए टेस्ट का सैंपल अब 5 सितंबर को लिया जायेगा. इसकी तिथि सदर अस्पताल प्रबंधन ने मुकर्रर कर दी है. इस तिथि में अब दीपा के साथ साथ उसके साथ 20 अक्तूबर को झंझारपुर के भगवती सेवा सदन में जन्म लेने वाले दूसरे बालक व उनके माता – पिता का भी अब डीएनए सैंपल लिया जायेगा. इस दिशा में सीएस कार्यालय से पत्र निर्गत कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
सीएस कार्यालय से निर्गत पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि बीते 20 अगस्त को जो तिथि निर्धारित की गयी थी जन्मे दूसरे बालक व उसके माता पिता आस्मा खातून, पति जहांगीर वार्ड नंबर बारह झंझारपुर एवं उनका बच्चा उपस्थित नहीं हो सका. जिस कारण निर्धारित पूर्व की तिथि में यह सैंपल नहीं लिया जा सका. इस बार के जांच की तिथि की सूचना संबंधित भगवती सेवा सदन के संचालक को भी दी गयी है. पांच सितंबर को निर्धारित की गयी तिथि में हर संबंधित व्यक्ति समय से पहुंचे इसके लिए अस्पताल प्रबंधन हर स्तर पर पहल कर रही है. जिलाधिकारी व एसपी को भी इसकी सूचना दी गयी है. ऐसी संभावना जतायी जा रही है
कि यदि किसी कारण से डीएनए जांच में आने से कोई दंपती आना कानी करे तो इसमें पुलिस को हस्तक्षेप करना होगा. पुलिस को भी इसके लिये विशेष तौर पर सतर्क कर दिया गया है. इधर भगवती सेवा सदन के संचालक ने सीएस कार्यालय में आवेदिका मंजू देवी को उनके स्तर से सूचना दिये जाने से इनकार किया है. कहा है कि जब मंजू देवी ने उनके उपर प्राथमिकी दर्ज करायी है तो फिर उनके साथ वे कैसे जांच में जायेंगे.
20 अक्तूबर को दीपा के साथ जन्मे बालक व उनके माता-पिता का
भी लिया जायेगा ब्लड सैंपल
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन