लापता बेटे की तलाश में भटक रहे हैं अजय शंकर

Updated at : 28 Aug 2018 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
लापता बेटे की तलाश में भटक रहे हैं अजय शंकर

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के चूड़ी बाजार से बीते 18 दिन पहले गायब हुए आठवीं कक्षा के छात्र की खोज में उनके पिता अजय शंकर राय दर दर भटक रहे हैं. हर गली में बेटे स्नेहांस की तलाश में खाक छान रहे. कभी किसी संबंधी के पास तो कभी थाना के पास जा रहे […]

विज्ञापन

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के चूड़ी बाजार से बीते 18 दिन पहले गायब हुए आठवीं कक्षा के छात्र की खोज में उनके पिता अजय शंकर राय दर दर भटक रहे हैं. हर गली में बेटे स्नेहांस की तलाश में खाक छान रहे. कभी किसी संबंधी के पास तो कभी थाना के पास जा रहे हैं. पर न तो बेटा मिल रहा है और न ही उनका कोई ठौर ठिकाना. पुलिस भी इतने दिनों में कुछ खास नहीं कर सकी है. जिसको नामजद कर प्राथमिकी परिवार के लोगों ने दर्ज करायी है उससे अब तक पूछताछ भी नहीं किये जाने की बात अजय कुमार बता रहे हैं. उन्होंने कहा है कि बेटे के गायब होने के कुछ दिन तक विभिन्न फोन से बातें हुईं. फेसबुक से मैसेज भी दिया.

यदि पुलिस सही से जांच करती तो बेटे का पता चल जाता. पर पता नहीं क्यों अब तक पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है. उन्हें अब अनहोनी की आशंका जताने लगी है. इधर, परिजन का हाल बुरा है. थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पर अब तक बच्चे का कोई हाल नहीं मिल सका है. हालांकि परिवार सूत्रों के अनुसार छात्र मिठ्ठू कुमार का विभिन्न नंबरों से घर पर फोन किये जाने की बात सामने आ रही है. बीते 11 अगस्त को चूड़ी बाजार से आठवीं कक्षा का छात्र स्नेहांस रंजन उर्फ मिठ्ठू अपने घर से किसी दोस्त से मिलने निकला. जिसके बाद से वह आज तक वापस नहीं लौटा है. एक दो दिन तक स्नेहांस के परिवार ने संबंधियों व दोस्तों से स्नेहांस के संबंध में जानकारी लिया. पर स्नेहांस की जानकारी नहीं मिल सकी. स्नेहांस की दादी रामसुंदरी देवी के बयान पर नगर थाना मे प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस बाबत एसपी दीपक बरनवाल ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है.

पुलिस कर रही टालमटोल
इस मामले में पुलिस की अब तक की कार्रवाई टाल मटोल करने वाली या यूं कहें कि इसे गंभीरता से लिया ही नहीं है. गायब छात्र मिठ्ठू के पिता अजय शंकर राय बताते हैं कि वे बार-बार थाना पर जा रहे हैं, पर पुलिस कभी मंत्री के आने की बात तो कभी किसी अन्य केस में व्यस्त होने कही बात कर रही है. अब तक इस दिशा में पुलिस के हाथ खाली हैं. इससे परिवार में अब अनहोनी की आशंका बढ़ती जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन