प्रत्येक होल्डिंग धारक को मिलेगा नीला व हरा डिब्बा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 4:43 AM
मधुबनी : नगर परिषद ने स्वच्छता अभियान के तहत एक और पहल शुरू किया है. डोर टू डोर कचरे का उठाव के तहत प्रत्येक होल्डिंग धारक को हरा व नीला हाउस होल्ड डब्बा देगी. जिसमें लोग घर का कचरा रखेंगे. इसके लिए 30 हजार सफाई कर्मी प्रत्येक दिन सुबह कचरा मांग कर ले जायेंगे. प्रत्येक […]
मधुबनी : नगर परिषद ने स्वच्छता अभियान के तहत एक और पहल शुरू किया है. डोर टू डोर कचरे का उठाव के तहत प्रत्येक होल्डिंग धारक को हरा व नीला हाउस होल्ड डब्बा देगी. जिसमें लोग घर का कचरा रखेंगे. इसके लिए 30 हजार सफाई कर्मी प्रत्येक दिन सुबह कचरा मांग कर ले जायेंगे. प्रत्येक व्यक्ति अपने घर का सूखा कचरा नीला डिब्बा में तथा गीला कचरा हरा डिब्बा में रखेंगे. जिसे सफाई कर्मी एक गाड़ी पर सूखा तथा दूसरे पर गीला कचरा रखकर शहर से बाहर फेकेंगे.
गौरतलब हो कि नगर परिषद ने एक जुलाई से सरस्वती आर्ट एंड कल्चर सेंटर नामक संस्था को सफाई के लिए कार्य किया है. यह डोर टू डोर कचरे का उठाव के साथ- साथ सड़कों व नालियों की सफाई करेगी. नप कार्यालय के मुताबिक शहर में 15 हजार होल्डिंग धारक है. कचरा डब्बा मिलने के बाद जिनके घर के बाहर कचरा फेंका हुआ मिलेगा उन्हें 500 का जुर्माना देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










