नहीं बन सका एक भी नाला होगी जलजमाव की समस्या वार्ड में हो रही साफ-सफाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : अमित कुमार ने कहा कि वार्ड में साफ-सफाई नियमित हो रही है. पेयजल की समस्या के निदान के लिए अब तक कोई काम नहीं हुआ है. पार्षद इसके लिए प्रयास करें. मो. जफर ने कहा कि वार्ड में पिछले एक साल में एक भी नाला नहीं बना है. जिससे जलजमाव की समस्या बरकरार […]
विज्ञापन
मधुबनी : अमित कुमार ने कहा कि वार्ड में साफ-सफाई नियमित हो रही है. पेयजल की समस्या के निदान के लिए अब तक कोई काम नहीं हुआ है. पार्षद इसके लिए प्रयास करें.
आपके शहर में
विज्ञापन
मो. जफर ने कहा कि वार्ड में पिछले एक साल में एक भी नाला नहीं बना है. जिससे जलजमाव की समस्या बरकरार है. साफ-सफाई में काफी सुधार हुआ है.
रंजन कुमार ने बताया कि वार्ड में नाला व पेयजल की समस्या बरकरार है. साफ-सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है. नाला निर्माण होनी चाहिए.
दीपक कुमार ने बताया कि वार्ड में नाला की कमी है. जिसके कारण जलनिकासी नहीं हो पाती है. नाला निर्माण आवश्यक है.
वादा पूरा करने का प्रयास
चुनाव पूर्व जनता से जो वादा किया था वो पूरा करने का प्रयास किया है. नाला निर्माण के लिए प्रयास किया. इसके निविदा निकल चुकी है. शीघ्र निर्माण कार्य शुरू होगा. बंद पड़े चापाकल को चालू कराया गया है. आवास के लिए 38 तथा 150 लोगों को शौचालय योजना का लाभ दिया गया है. प्रथम किस्त का भुगतान हो चुका है. शीघ्र इसका किस्त दिया जायेगा. वार्ड में नियमित साफ-सफाई करायी जा रही है. वार्ड के लोगों की समस्या के निदान के लिए हमेशा तत्पर है.
वीणा गुप्ता, वार्ड 11 की पार्षद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन