अब समाहरणालय में भी मिथिला पेंटिंग

मधुबनी : स्टेशन के बाद परिसदन और इसके बाद अब लोगों को समाहरणालय में भी मिथिला पेंटिंग दीवारों पर दिखेगा. इसके लिये जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने पहल शुरू कर दी है. बाहर से आनेवाले हर आदमी को यहां के प्रसिद्ध चित्रकला मिथिला पेंटिंग की झलक जिला के प्रमुख स्थानों में हो, इस सोच […]
मधुबनी : स्टेशन के बाद परिसदन और इसके बाद अब लोगों को समाहरणालय में भी मिथिला पेंटिंग दीवारों पर दिखेगा. इसके लिये जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने पहल शुरू कर दी है. बाहर से आनेवाले हर आदमी को यहां के प्रसिद्ध चित्रकला मिथिला पेंटिंग की झलक जिला के प्रमुख स्थानों में हो, इस सोच के साथ यह अभियान शुरू किया गया है.
समाहरणालय में पेंटिंग करने वाले कलाकारों को चित्रकला के बदले कुछ प्रोत्साहन राशि भी मिलने की संभावना है. जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बताया है कि अब पूरे तौर पर श्रमदान से पेंटिंग नहीं होगी. इसके लिए कलाकारों को प्रोत्साहन राशि दिये जाने पर भी पहल किया जा रहा है. इसके लिए सरकार से राशि की अधियाचना की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










