नई नीति के विरोध में सरकार के खिलाफ जम कर की नारेबाजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Nov 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

नीति में बदलाव नहीं करने पर अनिश्चतकालीन दुकान बंदी का किया ऐलान बिरौल : बिहार सरकार द्वारा बालू-गिट्टी पर नई नीति लागू करने के विरोध में बालू-गिट्टी व्यवसाइयों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला. जुलूस दरभंगा से बेनीपुर, शिवनगरघाट, विशनपुर, सुपौल, सतीघाट, बेड़ि चौक होते हुए कुशेश्वरस्थान पहुंचा. इस दौरान व्यवसाइयों ने जमकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी […]
विज्ञापन
नीति में बदलाव नहीं करने पर अनिश्चतकालीन दुकान बंदी का किया ऐलान
बिरौल : बिहार सरकार द्वारा बालू-गिट्टी पर नई नीति लागू करने के विरोध में बालू-गिट्टी व्यवसाइयों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला. जुलूस दरभंगा से बेनीपुर, शिवनगरघाट, विशनपुर, सुपौल, सतीघाट, बेड़ि चौक होते हुए कुशेश्वरस्थान पहुंचा. इस दौरान व्यवसाइयों ने जमकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की. इसका नेतृत्व कर रहे शैलेन्द्र सिंह व दिनेश झा ने कहा कि बालू-गिट्टी को लेकर लायी गयी नई नीति से खासकर मज़दूर तबके के लोग भुखमरी के कगार पर आ गये हैं. मजदूर बेरोजगार हो गये हैं.
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिन व्यवसाइयों ने जीएसटी ले लिया है, उन व्यवसाइयों को दुकान खोलने आदेश सरकार दे. अन्यथा उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी दुकानदार अनिश्चितकाल के लिए अपनी दुकान बंद कर देंगे. मौके पर बिजली कांत झा, अमन टेकरीवाल, कोमल कुमार चौधरी, विकास कुमार, विनोद कुमार, सिंहेश्वर, अरुण झा, संतोष झा, सुरेंद्र कुमार, मुन्ना खान सहित अन्य व्यवसायी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










