बेनीपट्टी में रेडिमेड दुकान से तीन लाख नकद समेत आठ लाख चोरी

Published at :24 Oct 2017 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
बेनीपट्टी में रेडिमेड दुकान से तीन लाख नकद समेत आठ लाख चोरी

बेनीपट्टी : मुख्यालय बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों के ने एक रेडिमेड दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये नकद व कपड़ों पर हाथ साफ पर हाथ साफ कर लिया. चोरों ने देर रात मुख्यालय बाजार में डाक बंगला चैक के निकट हीरो होंडा एजेंसी के समीप रंगोली ड्रेसेज शोरुम में शटर तोड़कर 3 लाख […]

विज्ञापन

बेनीपट्टी : मुख्यालय बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों के ने एक रेडिमेड दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये नकद व कपड़ों पर हाथ साफ पर हाथ साफ कर लिया. चोरों ने देर रात मुख्यालय बाजार में डाक बंगला चैक के निकट हीरो होंडा एजेंसी के समीप रंगोली ड्रेसेज शोरुम में शटर तोड़कर 3 लाख 10 हजार रुपये नगद व साढ़े 4 लाख रुपये मूल्य के कपड़े लेकर चंपत हो गया. बताया जाता है कि रात में दुकानदार अपनी दुकान बंद कर अपने आवास चले गये थे.

सोमवार की सुबह जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की वारदात होने की बात सामने आयी. चोरी की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दिये जाने पर पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर मामले की छानबीन शुरु कर दी. इस संबंध में दुकान संचालक जयप्रकाश सिंघानिया ने बेनीपट्टी थाना को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि दुकान में रखे गये 3 लाख 10 हजार रुपये नकद चोरों ने उड़ा लिया.

साथ में साढ़े 4 लाख की कीमती सर्ट व साड़ी सहित अन्य कपड़े भी चोरी कर ली. वहीं गल्ले में रखे सोने का पुराने जेवर की भी चोरी कर ली. कुल मिलाकर तकरीबन 8 लाख रुपये मूल्य की चोरी किये जाने की बात बतायी जा रही है. पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह ने बताया कि दुकानदार के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

और पुलिस मामले की बारिकी से अनुसंधान कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन