10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

भेजा थाना क्षेत्र के बलथी गांव में कोसी पश्चिमी तटबंध के बगल से गुजर रही कोसी नदी की उपशाखा में गुरुवार को एक 10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई.

विज्ञापन

मधेपुर. भेजा थाना क्षेत्र के बलथी गांव में कोसी पश्चिमी तटबंध के बगल से गुजर रही कोसी नदी की उपशाखा में गुरुवार को एक 10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई. मृतक बल्थी गांव निवासी मो. रफीक का पुत्र मो शाहबान बताया गया है. मृतक का शव परिजनों ने नदी से बरामद किया. घटना की सूचना पर भेजा थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बालक के शव को अपने कब्जे में लिया. हालांकि परिजनों ने बालक के शव को पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया. जानकारी के अनुसार मो. शाहबान गांव के अन्य दो लड़कों के साथ नदी में स्नान कर रहा था. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से मो. शाहबान की डूबने से मौत हो गई. जबकि अन्य दोनों बालक तैर कर बाहर निकल गया. भेजा थाना के थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया ग्रामीणों एवं परिजनों के द्वारा बालक के शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन