फिरौती के लिए अपहरण करने वाला युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फिरौती के लिए अपहरण करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

कुमारखंड. थाना क्षेत्र के यदुआपट्टी गांव से हथियार का भय दिखाकर कार में बैठाकर अपहरण कर लेने व फोन पर रंगदारी मांगने के आरोपित एक युवक को पुलिस ने बेलारी गांव से गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार बीते आठ जुलाई की शाम यदुआपट्टी वार्ड संख्या सात में सीएसपी संचालक कर रहे बैसाढ़ पंचायत निवासी उपेंद्र यादव के पुत्र छोटू राज को हथियार का भय दिखाकर अपहरण कर लेने एवं फोन पर रंगदारी मांगने के आरोपित एक युवक बिपिन कुमार राम को अनुसंधान कर्ता पुलिस पदाधिकारी पुअनि गोपेंद्र सिंह ने गुरुवार की शाम बेलारी गांव से से गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित सीएसपी संचालक के पिता ने यदुआपट्टी निवासी मो शाहिद, बेलारी निवासी बिपिन राम व बैसाढ़ निवासी गौरव साह के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 203/24 दर्ज कराया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन