यूवीके कॉलेज कडामा में राजनीति विज्ञान विषय पर कार्यशाला आयोजित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2024 10:05 PM
यूवीके कॉलेज कडामा में राजनीति विज्ञान विषय पर कार्यशाला आयोजित
पुरैनी. यूवीके कॉलेज कड़ामा में समर इंटर्नशिप कैंप के पांचवें दिन राजनीति विज्ञान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो ओम प्रकाश यादव ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो अमरेंद्र झा, इंजीनियर डॉ सिप्पू कुमार, डॉ चंद्रशेखर मिश्रा आदि मौजूद थे. प्रो ओम प्रकाश यादव ने कहा कि राजनीति विज्ञान एक ऐसा विषय है, जो किसी न किसी रूप में समाज के हर एक वर्ग के लोगों से जुड़ाव रखता है. उन्होंने बताया कि राजनीति विज्ञान में हमें दर्शनशास्त्र, नीति शास्त्र, विधि शास्त्र, इतिहास व अन्य विषय भी जुड़ा हुआ मिलता है. डॉ चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि इस समय इंटर्नशिप कैंप 2024 का उद्देश्य छात्र-छात्रा नि:संकोच अपने प्राध्यापक से परिचर्चा कर सकते हैं उनसे प्रश्न पूछ सकते हैं ताकि संबंधित विषय में उन्हें परेशानी न हो. वहीं राजनीति विज्ञान विषय के प्राध्यापक प्रो विजेंदर झा व प्रो संजय कवि ने विद्यार्थियों को राजनीति विज्ञान का सामान्य परिचय और आगामी परीक्षाओं को लेकर किस प्रकार से तैयारी करें, किस सिलेबस के आधार पर पढ़ाई करें उक्त सभी चीजों की जानकारी दी. मौके पर प्रो शिवेंद्र आचार्य, डॉ शेखर झा, प्रो कुमार राजीव रमन, प्रो विनोद शंकर, प्रो नागेश्वर झा, प्रो श्यामल किशोर जयसवाल, प्रो अजय कुमार झा, प्रो कुमार चंद्रशेखर, प्रो दिलीप कुमार, प्रो प्रेमनाथ आचार्य आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










