फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत के सिंदूवारी वार्ड नंबर 16 निवासी सुरेश मेहता की पत्नी निशा देवी का शव घर में दुपट्टे से लटका मिला. मृतका की मां व बहन हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि निशा दो बच्चों की मां थी. सुरेश बुधवार को ससुराल दमगरा गया था. सुरेश ने कहा कि रात नौ बजे पत्नी से फोन पर बात हुई थी. सुबह तीन बजे चचेरे भाई ज्योतिष कुमार ने फोन कर बताया कि जल्दी घर आइए. घर पर आने पर पत्नी को फंदे से लटका पाया. लोगों के सहयोग से पीएचसी ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सुरेश ने इसकी पुलिस को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, मृतका की मां अनिता देवी ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या बुधवार को कर दी गयी. सास, ननद, देवर फरार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन