स्कूल नहीं तो वोट नहीं का बैनर लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 May 2024 8:03 PM
स्कूल नहीं तो वोट नहीं का बैनर लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखासन पंचायत के लोगों ने स्कूल नहीं तो वोट नहीं का बैनर लेकर नारेबाजी की. जानकारी के अनुसार सुखासन पंचायत के जगदीशपुर वार्ड नंबर 16 की आबादी छह सौ चकला पीतांबर टोला की आबादी 350 है. चकला पीतांबर में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की स्वीकृत हुई, लेकिन विद्यालय भवन का निर्माण नहीं होने से बगल के पंचायत टेमाभेला के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसाहा में सिफ्ट कर दिया गया है. चकला पीतांबर व जगदीशपुर की दूरी लगभग तीन किमी है. गांव के लोगों ने बताया कि विद्यालय की स्वीकृति वर्षों पूर्व होने के बाद भी विद्यालय भवन का निर्माण नहीं हो सका. लोगों ने विधायक, सांसद, पदाधिकारियों से कई बार गुहार लगायी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका. गौरतलब है कि गत दिनों प्रखंड क्षेत्र के टेमाभेला पंचायत के परोकिया टोला निवासी सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद कर वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया था, लेकिन दूसरे दिन ही एसडीएम एसजेड हसन के पहल पर ग्रामीणों ने वोट डालने को राजी हुए थे.दूसरी तरफ प्रखंड क्षेत्र के रेशना पंचायत के वार्ड नंबर 12 व विसवारी पंचायत के वार्ड नंबर एक के लोगों ने बैनर लगाकर सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद कर वोट बहिष्कार करने का एलान कर दिया. रेसना पंचायत के वार्ड 12 के लगभग सात सौ आबादी वाले टोले में सड़क नहीं होने से लोग नाराज हैं. मौके पर शिवन शर्मा, सीताराम शर्मा, अरुण शर्मा, शिवजी शर्मा, राजो शर्मा, राजो शर्मा, चितरंजन शर्मा, रंजीत शर्मा, देवो शर्मा, ललिता देवी, मीना देवी, देवकी देवी राधा देवी, मानती देवी, शीला देवी, कैलू शर्मा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










