अज्ञात वाहन ने अधेड़ महिला को कुचला, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Sep 2024 7:45 PM
अज्ञात वाहन ने अधेड़ महिला को कुचला, मौत
प्रतिनिधि, जीतापुर एनएच 107 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड अंतर्गत भर्राही थाना क्षेत्र के राजपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. स्थानीय दुकानदार प्रकाश यादव ने बताया कि तकरीबन 10 बजे महिला पूरब की ओर से आ रही थी. पेट्रोल पंप से पूरब छायादार जगह होने के कारण वह सड़क के किनारे बैठ गयी. उन्होंने बताया कि तकरीबन 11 बजे वह किसी काम से दुकान से बाहर निकला, तो देखा कि महिला सड़क पर घायल पड़ी थी. उन्होंने घटना की जानकारी 112 की टीम को दी. सूचना पर पहुंची 112 की टीम और भर्राही थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव की अब तक पहचान नहीं हो पायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










