पीएम आवास योजना में वेरिफिकेशन के नाम पर उगाही का आरोप, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में वेरिफिकेशन के नाम पर उगाही का आरोप, वीडियो वायरल

पीएम आवास योजना में वेरिफिकेशन के नाम पर उगाही का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन

घैलाढ़ . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घैलाढ़ पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर वेरिफिकेशन के नाम पर लाभार्थियों से अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. . वायरल वीडियो में पीटीआइ अजयशंकर झा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास वेरिफिकेशन के बदले लाभार्थियों से पैसे की उगाही की जा रही है. वायरल वीडियो में लाभार्थियों द्वारा लगाये गये आरोपों को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. वीडियो के वायरल होते ही प्रखंड प्रशासन हरकत में आ गया है. इस संबंध में बीडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. जांच की जा रही है. बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है, इसके लिये किसी भी प्रकार की राशि लेना गैरकानूनी है. उन्होंने यह कहा कि यदि जांच में कोई भी कर्मी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन