पीबीएल के सफल क्रियान्वयन से जिले में चमका उदाकिशुनगंज

Updated:
विज्ञापन

पीबीएल के सफल क्रियान्वयन से जिले में चमका उदाकिशुनगंज

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक विज्ञान व गणित विषय के अंतर्गत एससीईआरटी द्वारा निर्धारित विषयों पर प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) आधारित एमआईपी 3.10 का कार्य सफलतापूर्वक कर लिया गया है. इस उपलब्धि के साथ उदाकिशुनगंज प्रखंड निरंतर जिले में प्रथम स्थान पर बना हुआ है. लक्ष्य की प्राप्ति पर उदाकिशुनगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की प्रखंड तकनीकी टीम, विज्ञान व गणित विषय के शिक्षकों, सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, जिला तकनीकी टीम तथा जिले के विभागीय अधिकारियों को बधाई दी. बीईओ ने कहा कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग शिक्षण-अधिगम की एक सशक्त, रोचक व प्रभावी पद्धति है. यह गणित व विज्ञान जैसे कठिन विषयों को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध हुई है. शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता इसकी महत्ता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है. उन्होंने एससीईआरटी बिहार व मंत्रा फॉर चेंज द्वारा इस कार्यक्रम को प्रभावी व व्यवहारिक रूप से डिजाइन करने, आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने, कार्यशालाओं के आयोजन तथा ऑनलाइन बैठकों के माध्यम से सतत सहयोग प्रदान करने की सराहना की साथ ही जिला स्तर से प्रखंड स्तर तक गठित तकनीकी टीम के निरंतर प्रयासों की भी प्रशंसा की. उन्होंने डीईओ संजय कुमार समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ अभिषेक कुमार, संभाग प्रभारी सुशील मंडल, जिला तकनीकी टीम लीडर संजय क्रांति, प्रेमलता, शैलेश कुमार चौरसिया तथा प्रखंड तकनीकी टीम लीडर मंजर आलम, वंदना कुमारी, अनिकेत रंजन, परशुन कुमार सिंह, निलेश कुमार का आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन