दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा में दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गये.

विज्ञापन

सिंहेश्वर. मधेपुरा में दो बाईक की टक्कर में दो युवक घायल हो गया. जिसका इलाज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. जानकारी के अनुसार मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के नवटोलिया वार्ड नंबर एक निवासी स्व. बमबम यादव के पुत्र सिंकु यादव बाइक से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे. वहीं सदर प्रखंड के तुलसी बाड़ी गोसाई टोला वार्ड नंबर चार निवासी मो हिदायत अली के पुत्र मो एजाज बाइक से कॉलेज चौक की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान यादव लाइन होटल के पास दोनों ही बाइक की आमने- सामने की टक्कर हो गयी. जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में दोनों ही युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया एवं परिजनों को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही दोनों ही घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. इधर सदर अस्पताल में स्थिति बिगड़ती देख जख्मी सिंकु यादव एवं मो एजाज को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों ही घायलों का इलाज चल रहा है. इलाज कर रहे चिकित्सकों ने दोनों ही घायलों को खतरे से बाहर बताया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन