77 लीटर चुलाई शराब के साथ तीन तस्कर व आठ पियक्कड़ पकड़ाया
77 लीटर चुलाई शराब के साथ तीन तस्कर व आठ पियक्कड़ पकड़ाया
मधेपुरा. पुलिस ने छापेमारी कर 77 लीटर चुलाई शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं आठ पियक्कड़ को पकड़ा है. पुलिस ने भर्राही थाना क्षेत्र के बेतौना वार्ड नंबर 14 में छापेमारी कर 22 लीटर चुलाई शराब बरामद कर झुन्नीलाल ऋषिदेव को, बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बिहारीगंज रेलवे पटरी के किनारे छापेमारी कर 35 लीटर चुलाई शराब बरामद कर सूरज कुमार व विकास जायसवाल को, कुस्थन बाइपास रोड में छापेमारी कर 20 लीटर चुलाई शराब बरामद कर राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है. साथ ही ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर आठ लोगों को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए