ePaper

तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू

Updated at : 05 Feb 2026 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू

तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन

चौसा. लोक भागीदारी व मीडिया संभाग के तहत विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनता उच्च विद्यालय चौसा में गुरुवार से प्रारंभ हुआ, जिसका संचालन संकुल संचालक ब्रजकिशोर प्रसाद मंडल ने किया. प्रशिक्षण संकुल समन्वयक विजय पासवान के देखरेख में हुआ. प्रशिक्षक भालचंद्र मंडल व सरिता कुमारी ने विद्यालय विकास प्रपत्र भरने की प्रक्रिया पर चर्चा की. विद्यालय शिक्षा समिति के अधिकार व कर्तव्यों को सरल और व्यावहारिक उदाहरण के माध्यम से समझाया गया. पूर्व बीआरपी राजीव कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और सामुदायिक सहभागिता को प्रभावी करने के उद्देश्य से विद्यालय शिक्षा समिति (वीएसएस) के सदस्यों को सशक्त करने की दिशा में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में संकुल के अंतर्गत आने वाले छह विद्यालयों की शिक्षा समिति के सदस्यों को शामिल किया गया है. प्रशिक्षक छविनाथ पासवान, रवीश कुमार रमण, राजा मोरध्वज परवे, बीरबल पासवान, निलेंद्र कुमार राय, अमित कुमार, संजय राय, पिंकी कुमारी, पूजा देवी, मोहम्मद कलाम, गुंजन देवी, संजू देवी, लिलो देवी, अरुणा देवी, बुलबुल देवी आदि उपस्थित थे. लोक भागीदारी व मीडिया संभाग के तहत विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनता उच्च विद्यालय चौसा में प्रारंभ हुआ. जिसका संचालन संकुल संचालक ब्रजकिशोर प्रसाद मंडल ने किया. जबकि संकुल समन्वयक विजय पासवान ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं को देखा. प्रशिक्षण में संकुल क्षेत्र के विद्यालय प्रधान, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव व सदस्य गण की सक्रिय सहभागिता रही. प्रशिक्षक भालचंद्र मंडल व सरिता कुमारी ने विद्यालय विकास प्रपत्र भरने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की. विद्यालय शिक्षा समिति के अधिकार व कर्तव्यों को सरल और व्यावहारिक उदाहरण के माध्यम से समझाया गया. शिझा समिति की भूमिका को विद्यालय समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. प्रशिक्षण में सभी विद्यालय प्रधान उपस्थित रहे. सभी प्रधान अपने-अपने विद्यालय शिक्षा समिति के छह-छह सदस्यों के साथ प्रशिक्षण में शामिल हुए. समिति सदस्यों ने सजगता व रुचि के साथ शिक्षण में भाग लिया. पूर्व बीआरपी राजीव कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और सामुदायिक सहभागिता को प्रभावी करने के उद्देश्य से विद्यालय शिक्षा समिति (वीएसएस) के सदस्यों को सशक्त करने की दिशा में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. प्रशिक्षण के माध्यम से समिति के सदस्यों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वे विद्यालय संचालन में सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभा सकें. उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में संकुल के अंतर्गत आने वाले छह विद्यालयों की शिक्षा समिति के सदस्यों को शामिल किया गया है. प्रशिक्षक छविनाथ पासवान, रवीश कुमार रमण, राजा मोरध्वज परवे, बीरबल पासवान, निलेंद्र कुमार राय, अमित कुमार, संजय राय, पिंकी कुमारी, पूजा देवी, मोहम्मद कलाम, गुंजन देवी, संजू देवी, लिलो देवी, अरुणा देवी, बुलबुल देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन